फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...आप समस्या पैदा कर रहे हैं कि निस्तारण कर रहे

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि बिजली विभाग की छोटी-छोटी समस्याएं भी तहसील दिवस में आ रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी से कहा, इसका मतलब है कि आप लोग समस्या को पैदा कर रहे हैं न कि समस्याओं का अपने स्तर पर निस्तारण। वह तहसील दिवस में लंबित समस्याओं की जानकारी ले रहे थे। इस मौके पर कुल 203 समस्याएं आईं, जिनमें से 11 का मौके पर निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कर्वी तहसील परिसर में हुए तहसील दिवस के दौरान अनिस्तारित समस्याओं में पाया कि पुलिस विभाग की 46, राजस्व की 20, आपूर्ति की 13, स्वास्थ्य विभाग की 12, जल निगम की 11, सिंचाई विभाग की सात, विद्युत विभाग की पांच, खंड विकास अधिकारी की तीन और जिला विद्यालय की एक सहित विभिन्न विभागों की 154 शिकायतों का निपटारा नहीं किया गया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के अंदर इनको निपटाने को कहा। खंड विकास अधिकारियों से जन सुविधा केंद्र की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग दो रजिस्टर बनाएं, जिसमें एक मऊ और दूसरा कर्वी तहसील दिवस का हो। अधिकारियों को आगाह किया कि अगर समस्याओं का निपटारा निर्धारित समयसीमा के अंदर नहीं किया गया तो वेतन रोका जाएगा, जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ प्रमुख सचिव स्तर पर की गई समीक्षा में उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, सीएमओ डा. आरएस परिहार, प्रभागीय वनाधिकारी मूलचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

इनसेट -------------------
अवैध खनन पर टेढ़ी नजर
जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने कहा कि अवैध खनन की बहुत शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने थानाध्यक्षों को इस पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के आरोपियों को वह चाहे कितनी पहुंच वाला हो, पकड़ा जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्षों से कहा कि वे लोग समस्याओं का निपटारा न कर कागज इधरउधर करते रहते हैं जो ठीक नहीं।
विज्ञापन


इनसेट -------------------
एसपी ने थानों के खिलाफ दिखाए तेवर
पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने थानाध्यक्षों से जमीन संबंधी समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी और कर्वी में बहुत सी ऐसी समस्याएं लंबित हैं, इन पर शत प्रतिशत कार्रवाई की जाए अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें। जिलाधिकारी ने भी अवैध कब्जों को चिह्नित करने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें