चित्रकूट। किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए सोलर पंप 30 से 40 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। जिले में 82 किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए तीन जुलाई से पंजीकरण होंगे।
सरकार प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान कुसुम योजना से सोलर पंप उपलब्ध करा रही है। उप कृषि निदेशक बाल गोविंद यादव ने बताया कि सोलर पंप उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर ऑनलाइन बुकिंग कर सोलर पंप का लाभ ले सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
सोलर पंप लेने के लिए किसानों को खुद बोरिंग करानी होगी। 22 फीट तक की गहराई के लिए 2 एचपी सबमर्सिबल पंप, 50 फीट तक की गहराई के लिए 2 एचपी सबमर्सिबल, 150 फीट तक की गहराई के लिए तीन एचपी, 200 फीट तक की गहराई के लिए 5 एचपी, 300 फीट की गहराई के लिए 7.5 एचपी तथा 10 एचपीके सोलर पंप उपयुक्त होते हैं।
इनसेट
सोलर पंप के प्रकार निर्धारित मूल्य अनुदान किसान का अंश
2 एचपी (डीसी) सरफेस 144526 - 86716 - 57810
2 एचपी (एसी) सरफेस 144526 - 86716 - 57810
2 एचपी (डीसी) सबमर्सिबल 147131 - 88278 - 58853
2 एचपी (एसी) सबमर्सिबल 147927 - 88756 - 59171
3 एचपी (डीसी) 194516 - 116710 - 77806
3 एचपी (एसी) 193460 - 116076 - 77384
5 एचपी (एसी) 273137 - 163882 - 109255
7.5 एचपी (एसी) 372126 - 223276 - 148850
10 एचपी (एसी) 464304 - 278582 - 185722