फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास के सहारे चुनाव की तैयारी में कम्युनिस्ट पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकसभा के चुनाव में चित्रकूट बांदा संसदीय सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक समय जलवा रहा है। इस बार भी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी से गठबंधन को लेकर विचार भी किया जा रहा है। फिलहाल पुराने इतिहास के सहारे ही पार्टी इस बार चुनावी अखाडे़ में कूदने की तैयारी है। पार्टी नेताओं का कहना कि कुछ दिनों में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा के चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का चित्रकूट बांदा संसदीय सीट पर खासा दबदबा रहा है। यहां से 1967 में जागेश्वर यादव व 1989 में रामसजीवन सिंह विजयी रहे हैं। इसके बाद पार्टी चुनाव जीती जरूर नहीं पर अन्य पार्टी के लिए मुसीबत बनी रही। जिसकी वजह से आज भी अन्य पार्टी के नेता इस पार्टी से सशंकित रहते हैं। इस बार भी मजदूरों, किसानों व कर्मचारियों की समस्या को लेकर पार्टी आंदोलन करती रही है।
चुनाव नजदीक आते ही फिर से तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पार्टी के जिला सचिव अमित यादव ने बताया कि चुनाव की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस से गठबंधन की बात भी चल रही है। जिससे संभावना है कि कम्युनिस्ट पार्टी को यहां से सीट मिलेगी।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के लिए चित्रकूट बांदा संसदीय सीट से पूर्व विधायक रामप्रसाद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अर्तरा जगदीश भाऊ गुप्ता, अमित यादव, रामचंद्र सरस, चंद्रपाल दावेदारी कर रहे हैं। माकपा के जिला सचिव रूद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों को हराने की जरूरत है। यह पूरे देश में तानाशाही को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

इतिहास के सहारे चुनाव की तैयारी में कम्युनिस्ट पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें