फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जल जीवन मिशन के 80 फीसदी काम पूरे

विज्ञापन
नदी की सफाई करते मंत्री।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के संयोजन में रविवार को मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाने के लिए दो दिवसीय सफाई अभियान का शुभारंभ हुआ। यूपी के जलशक्ति मंत्री और साधु-संतों ने नदी में उतरकर गंदगी साफ की। लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री रामकेश निषाद के साथ भाजपा नेताओं, साधु-संतों और समाजसेवियों ने श्रमदान किया। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 2014 के पहले तक काशी के गंगा घाट पर कोई आचमन नहीं करता था। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया तब से वहां स्वच्छता देखते ही बनती है। इसी प्रकार समाज और शासन के प्रयास से मां मंदाकिनी नदी की स्वच्छता के लिए इस तरह का अभियान चलते रहना चाहिए। इसे जन आंदोलन के साथ करना चाहिए। नदी में जो गंदे नाले गिर रहे हैं उन्हें ट्रीट प्लान के माध्यम से पानी स्वच्छ कर नदी में गिराया जाएगा। जल जीवन मिशन योजना का काम मंडल के तीन जिलों में 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। चित्रकूट में एक परियोजना का काम बाकी है।
विज्ञापन

दीन दयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि प्रत्येक मठ-मंदिरों, प्रमुख स्थानों व घाट के किनारों पर विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे। लोगों से कहा कि सिंगल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करते हुए भण्डारा प्रसाद के लिए पर्यावरण के रक्षार्थ पत्तों से तैयार दोना-पत्तल का अधिकाधिक प्रयोग करें। सोमवार को होने वाले सफाई अभियान में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी शामिल होकर श्रमदान करेंगे।
सफाई अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अश्विनी अवस्थी, पद्मश्री डॉ. उमाशंकर पांडेय, रीवा कमिश्नर बीएस जामोद, आईआईटी रुड़की के प्रो. आशीष पांडेय, विराग गुप्ता, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने भी श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें