फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पुतला फूंक हाईवे पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने हिंदू महासभा का पुतला फूंका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। महात्मा गांधी की तस्वीर पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा गोली मारने की घटना को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर हिंदू महासभा का पुतला फूंककर विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र के नेतृत्व मेें जुलूस निकाला। ट्रैफिक चौराहे पर हिंदू महासभा का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई। तहसील सभागार में सभा की। जिसमें जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों का अपमान किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र गौतम ने कहा कि मामले जब तक कार्रवाई नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रदोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरवेश सचान, महासचिव ललित पांडेय, अकबरी बेगम, रीतचंद्र, महेंद्र सिंह, दिवाकार सिंह, कुलदीप द्विवेदी, हीरालाल मिश्रा, मो. रईस, जितेंद्र सोनकर, अरूण गुप्ता, भोला नामदेव, संतोष पटेल, राजेंद्र शर्मा, सुनील पटेल, चुनवाद प्रसाद, संदीप पटेल अवधेश करवरिया, रामलाल साहू, राकेश वर्मा, राहुल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें