फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। सदर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने निर्देश दिए कि आज जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई है वह निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारित करा दें। कोई भी शिकायत लंबित न रहे। क्योंकि यह शिकायतें इसी दिन कंप्यूटर पर अपलोड कर दी जाती है जिनकी शासन स्तर पर भी मानीटरिंग की जाती है और शिकायतें लंबित पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी से लंबित रहने के संबंध में जानकारी हासिल की जाती है। इस लिए समस्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके व शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करें।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकलांग, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास आदि से संबंधित कुल 135 शिकायतें आईं। अधिकारियों द्वारा सात का निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकलांग 11, रियायत 8, रिफर 5 प्रमाण पत्र भी बनाये गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें