फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मिलने पर किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। फसल ऋण मोचन योजना कार्यक्रम के तहत मऊ कस्बे के प्राणनाथ महाविद्यालय में गुरुवार को 959 किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित कि ए गए।

मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण सरकार ने नि:शुल्क करवा रही है। किसान मिट्टी की जांच करवाकार उसके अनुरूप उर्वरक का इस्तेमाल कर पैदावार बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि विधायक आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसान शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। अन्ना प्रथा की समस्या से निपटने के लिए गौशाला बनाए जा रहे हैं। चुनाव के समय जिन योजनाओं की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय, प्राचार्य डा. रोहित शर्मा, डा एस कुरील,रवि त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक निषाद, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें