फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सूचना आयुक्त के आने से विभागों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में राज्य सूचना आयुक्त के आने की खबर लगते ही विभागों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी सूचना मांगने वालों को सूचनाएं बुला- बुलाकर दे रहे हैं। वही आरटीआई कार्यकर्ताओं का कहना कि कई विभाग सूचना मांगने पर जल्द सूचनाएं नहीं देते। जब बहुत दबाव पड़ा तो आधी अधूरी सूचनाएं देते हैं।
सूचना आयुक्त अरविंद कुमार विष्ट गुरूवार को मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में मांगी गई सूचना को लेकर प्र्रगति समीक्षा कर अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। इसके अलावा सूचना मांगने वाले व समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। जिससे विभागों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को चिंता खाई जा जा रही है कि कहीं आयुक्त सूचना न देने पर जुर्माना ना लगा दें। जिससे इस कार्य को करने के लिए कर्मचारियों की अलग से टीम बना दी गई है।कागताज तैयार होने के बाद सूचना मांगने वालों को सूचनाएं दी जा रही हैं। जबकि इस मामले में आरटीआई कार्यकर्ता महेंद्र सिंह गुलाटी का कहना है कि विभागीय अधिकारी मांगी सूचनाओं में आधी अधूरी ही जानकारी देते है। असली तथ्यों को छुपा लेते है जिससे जांच से बचा जा सके।
विज्ञापन


स्वच्छ शौचालय को लेकर भी मांगी जा रही सूचनाएं
चित्रकूट। गांव में बन रहे स्वच्छ शौचालय व प्रधानमंत्री आवास को
लेक र भी इस समय सूचनाएं ग्राम सचिव से लेकर ब्लाक व अन्य विभागों से ग्रामीण मांग रहे हैं। जबकि सचिवों व प्रधानों का कहना है कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता वह लोग ही सूचनाएं मांगकर अधिकारियों को भ्रमित करते रहते हैं।
विज्ञापन


लंबित 57 शिकायतों को लेकर किया बैठक
चित्रकूट। इसकी तैयारी के लिए कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय ने जन सूचना अधिकारी अधिनियम के तहत लंबित 57 शिकायतों से संबधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। सूचना आयुक्त 12 व 13 अक्टूबर को जिन वादों की सुनवाई करेंगे। इस संबंध में में आयोग द्वारा पक्षकारों को अलग से नोटिस भी निर्गत की गई है।
राज्य सूचना आयुक्त के आने से विभागों में मचा हड़कंप
- सूचना मांगने वालों को बुला कर दी जा रही सूचनाएं
:- आधी अधूरी सूचनाएं मिलने की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें