चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के लिए गुरुवार को अधिवक्ता सभागार में मतदान हुआ। इसमेंं 507 वोटर में से 483 वोट डाले गए। 95 प्रतिशत से अधिक मतदान में सर्वाधिक जिज्ञासा अध्यक्ष और सचिव पद के लिए रही। अध्यक्ष पद पर दो ही प्रत्याशी हैं। सचिव पर छह प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। वोटों की गिनती आज की जाएगी।
जिला बार एसोसिएशन के लिए गुरुवार को सुबह से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। जिसमें लाइन लगाकर अधिवक्ताओं ने वोट डाले। दोपहर दो बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने पक्ष में अधिवक्ताओं से वोट डालने के लिए अपील करते रहे। अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार सिंह व संजय करवरिया सहित सचिव पद के लिए छह प्रत्याशियों मैदान में हैं। एल्डर कमेटी के निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल पाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी चुनबाद प्रसाद, विनीत पयासी, दमयंती, योगेश श्रीवास्तव की देखरेख में मतदान प्र्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान कडी पुलिस सुरक्षा भी मौजूद रही।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद है। इसकी गणना शुक्रवार की सुबह 9 बजे से होगी। उम्मीद है कि शाम तीन बजे तक परिणाम की घोषित हो जाएगा।