बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा व नियमित कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगोें को लेकर विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने किया। यह प्रदर्शन 8 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा।
धरने में जिला बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय उप महामंत्री रामलाल पाल ने कहा कि समस्याओं का निराकरण समय रहते नहीं किया गया तो मुख्य अभियंता बांदा के कार्यालय में धरना देंगे। इसके बाद 10 अगस्त को पूरे जोन के कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। कार्यवाह अध्यक्ष रामआसरे ने कहा कि अधिक्षण अभियंता मंडल ने 53 संविदा कर्मियों को हटा दिया है। यदि इनको वापस नहीं किया तो आंदोलन कर विरोध करेंगे। जिला प्रभारी शिवसागर सिंह ने कहा कि 5 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। बिजली कर्मचारियों की प्रमुख मांगे है संविदा कर्मियों को को मानदेय दिया जाए। सन 2009 से वर्तमान के संविदा इपीएफ की धनराशि के घोटाले की जांच कराकर धनराशि का भुगतान किया जाए। इस मौके पर सुशील चंद्र जोशी, दिलीप सिंह, रामअभिलाष पाल, लक्ष्मी नारायण, नीरज सिंह, सीताराम, भरत, अजय मिश्रा, रामबाबू, राधेश्याम, कमल नीरज सिंह रामबाबू, राधेश्याम, कमल नीरज, दिनेश, शैलेंद्र , आनंन्द, गौरी शंकर, राजकुमार राकेश आदि मौजूद रहे।