दुर्ग एक्सप्रेस से ट्रेन से गिरा वेंडर, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से वेंडर पटरी पर गिर गया। वहां मौजूद यात्रियों ने ट्रेन गुजरने के बाद उसे पटरी से उठाकर किनारे किया। उसका एक हाथ व पैर कट गया था लेकिन वह शरीर से अलग नही हुआ है। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बिसंडा अतर्रा निवासी राजू पुत्र रामकृष्ण ट्रेन में वेंडर का काम करता है। सोमवार अतर्रा से मानिकपुर तक ट्रेन से आया था। इसके बाद चित्रकूट स्टेशन से सुबह दुर्ग एक्सप्रेस से अतर्रा जाने को ट्रेन पर चढ़ते समय वह पटरी पर गिर पड़ा। जिससे उसका एक हाथ व एक पैर कट गया। वह लहूलुहान अवस्था में पटरी पर पड़ा रहा। ट्रेन के गुजरने के बाद मौजूद यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी। यात्रियों ने उसे किसी तरह पटरी से बाहर किया। इसके बाद आरपीएफ ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर किया गया है। आरपीएफ प्रभारी जटाशंकर ने बताया कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।