फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 37116 बुजुर्गों को मिल रही वृद्धावस्था पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में 37 हजार से अधिक बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। बुजुर्गों को 500 रुपये प्रति माह बतौर पेंशन समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक मदद दी जा रही है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डा.नीलम सिंह ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग द्वारा मासिक पेंशन के तौर पर 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस समय जिले में 37116 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक वार्षिक आय निर्धारित की गई है। उसी के आधार पर 60 साल के बुजुर्गों को यह पेंशन दी जा रही है। इसके लिए आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की सिफारिश की जरूरत नहीं हैं। बताया कि पेंशन की धनराशि संबंधित बुजुर्ग के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। आवेदन करने के साथ उसमें संबंधित बुजुर्ग का बैंक में स्वयं का खाता होना अनिवार्य है। आवेदन के समय बैंक खाता नंबर भरना अनिवार्य है। ताकि पेंशन स्वीकृत होने पर उनके खाते में सीधे भेजी जा सके।
विज्ञापन

-----------
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय 56460 रुपये और ग्रामीण इलाके में वार्षिक आय 46080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी वार्षिक आय के आधार पर संबंधित बुजुर्ग की पात्रता निर्धारित होती है। सक्षम अधिकारी द्वारा ऑनलाइन जारी किया गया आय प्रमाण पत्र ही मान्य है।
----------
आनलाइन करें आवेदन
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं है। आनलाइन आवेदन जनसेवा केंद्र से भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें