चित्रकूट/मानिकपुर। जिले में एक तहसीलदार समेत 21 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिससे कुल पॉजिटिव की संख्या 450 हो गई है। पहले से पॉजिटिव मरीजों में 13 ने यह जंग जीतकर घर वापसी की है। जिले में कुल एक्टिव केस 130 हैं। जिला प्रशासन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर पॉजिटिव मिले मरीजों के घर व आसपास के इलाकों में बैरीकेटिंग कराई है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि 21 पॅाजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें एक तहसीलदार, पांच इटवां डुडैला निवासी, 7 पहाड़ी के छेछरिहा, तीन ऐंचवारा के अलावा चार कर्वी निवासी पॉजिटिव हैं। शुक्रवार को 13 मरीज की घर वापसी हुई है। 1000 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। पॉजिटिव मिले मरीजों के घरों को सैनिटाइज कराकर मरीजों को अस्पताल भेजा गया है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों के आसपास रहने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।