फोटो-13 - आईटीआई मानिकपुर में रोजगार मेले में युवक से साक्षात्कार करते रोजगार देने वाली कंपनी के अध
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सुब्रोस लिमिटेड की ओर अप्रेंटिस पद पर आईटीआई पास युवाओं का साक्षात्कार किया गया। इस रोजगार मेले में चित्रकूट, मानिकपुर संस्थान तथा निजी आईटीआई के लगभग 60 से अधिक युवाओं ने साक्षात्कार दिया।
प्रधानाचार्य वीके तिवारी ने बताया गया कि कंपनी लगभग 36 युवाओं का चयन किया गया है। साथ ही चयनित युवाओं से चयनित कार्यस्थल पर शीघ्र पहुंचकर कार्य प्रारंभ करने को कहा गया है। इस दौरान प्लेसमेंट प्रभारी जिल्लुर रहमान, नरेंद्र कुमार तथा अप्रेंटिस प्रभारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मेले का संचालन किया। संस्थान मानिकपुर के कार्यदेशक जय प्रकाश, नरेश कुमार आशीष शुक्ला,प्रतीक श्रीवास्तव व अन्य अनुदेशक मौजूद रहे।
फिटर ट्रेड में आईटीआई किया था। मेरा चयन सुब्रोस लिमिटेड कंपनी में हुआ है जल्द ही कंपनी जाकर नौकरी ज्वाइन कर लूंगा। रोजगार पाकर खुशी हो रही है। - अनिल सिंह
उन्होंने फिटर ट्रेड में आईटीआई किया है। उनका चयन हुआ है। नौकरी पाने की खबर घर पर दे दी है। घर में खुशी का माहौल है। - अनूप चंद्रा