फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी से दरक गई फुटपाथ की सीसी पटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी से दरकने लगी फुटपाथ की सीसी पटिया
विज्ञापन

चित्रकूट। करोड़ों रुपये की लागत से बनी धर्मनगरी को जोड़ने वाली सड़क पर मानक की अनदेखी हो रही है। इसे मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व का भय है या लाखों रुपये की बंदरबाट का मामला भी कह सकते हैं। सड़क किनारे नाली को बिना साफ कराए उस पर सीसी पटिया रखवा दी गई। नाली के पास फुटपाथ के रास्ते पर बिना रोलर चलाए पूराई करा दी है। जिससे अभी से यह मार्ग दरकने लगा है।
लगभग 135 करोड़ की लागत से बेड़ीपुलिया से रामघाट और शिवरामपुर को जोड़ने वाली फोर लेन सीसी रोड़ का काम जारी है। लेकिन इस पर मानक की घोर अनदेखी होने लगी है। स्थानीय राजकुमार, सुरेश कुमार व विजय बहादुर ने बताया कि नाली में सीमेंट कंकड व गंदगी भरी है। जिसकी सफाई नहीं कराई गई और ऊपर से सीसी पटिया रखा कर बंद करा दिया गया है। इससे बारिश के दिनों में पानी नाली से न बहकर सड़क पर आएगा और आस पास के घरों में भी घुसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस पर रोक लगवाकर मानक के अनुरूप सड़क बनाने की मांग की है। इस मामले में निर्माण कराने वाली कंपनी के मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि मानक की अनदेखी नहीं हो रही है। पूरा प्रयास है कि बेहतर सड़क, नाली व फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें