फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 225 जोड़ों ने एक-दूसरे को चुना जीवन साथी

Fri, 01 Mar 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत गुरुवार को रामायण मेला सीतापुर में सामूहिक विवाह में 225 जोड़ों ने हिस्सा लिया। इसमें 20 जोड़े बौद्ध धर्म के शामिल रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सीडीओ अमृतपाल कौर व पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी जोड़ों को दांपत्य जीवन की बधाई दी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी व सह आचार्यों द्वारा संपन्न कराया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दांपत्य जीवन में प्रवेश करने व ईश्वर से उन सभी के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरन, शक्ति प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें