फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मामले में चौकीदार को सही जवाब दे रहे राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। पाटीदार नेता व कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल ने कहा कि उन पर जूता उछालने वाले विपक्षी पार्टियों के खिसियाए नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। राफेल मामले में राहुल गंाधी सही रास्ते पर हैं। आखिर इस मामले की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। हर बार बस अदालत व फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर भाजपाई विपक्ष की आवाज दबाना चाहता है। उनका लोकसभा में पहुंचना भाजपा के लिए बड़ा खतरा था इसीलिए उन्हें रोका गया।
चित्रकूट में गुरुवार को चित्रकूट-बांदा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल के समर्थन में जनसभा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में हार्दिक पटेल ने कहा कि देश में चुनाव चल रहा है अगर ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं की गई तो हर हाल में भाजपा का पत्ता साफ होगा। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपाई हर हथकंडा अपना रहे हैं। एक जनसभा में उन पर जूता उछालने के सवाल पर कहा कि विरोधी ऐसा करा रहे हैं। वह सस्ती लोकप्रियता वाला फंडा नहीं अपनाएंगे। चौकीदार चोर है और राफेल वाले मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गंाधी के नारे पर कहा कि वह सही मामला उठा रहे हैं। आखिर इस मामले की तह तक जाने का प्रयास क्यों नहीं किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव न लड़ पाने के मलाल के सवाल पर कहा कि अभी तो और यातनाएं झेलनी हैं। जेल से जमानत पर छूटकर आईं साध्वी प्रज्ञा चूंकि भाजपा में हैं इसलिए उनके अपराध क्षम्य हैं और वह चुनाव लड़ सकतीं हैं लेकिन जिससे भाजपा को खतरा है उसे हर हाल में रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मंच पर ही दिखी गुटबाजी
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी जिले में वोट बैंक एकत्र करने के प्रयास में लगी है लेकिन इस चुनाव की पहली ही बड़ी जनसभा में गुटबाजी सामने आ गई। जैसे ही स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल का संबोधन खत्म हुआ तो कुुछ कांग्रेसी मंच पर पहुंचे और अपनी उपेक्षा किए जाने की शिकायत करने लगे। बड़ा तमाशा बनने जा रहा था लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने संभाल लिया। इसके बाद जब हार्दिक नाश्ता कर रहे थे तो असंतुष्ट पदाधिकारियों को अंदर बुलाकर समझाया गया। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें