फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रोजगार मेले में 20 छात्रों का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ मेें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसन लिमिटेड यूनिट कंपनी हरियाणा ने 20 छात्रों का चयन किया। जल्द ही इन चयनित छात्रों को कंपनी के विभिन्न शाखाओं में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रोजगार मेला में बरगढ, मानिकपुर व हमीरपुर, बांदा व प्रयागराज व जौनपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। हरियाणा की कंपनी मदरसन लिमिटेड यूनिट ने 20 छात्रों का चयन किया। चयनित किए गए छात्र राजेश कुमार,अरूण, सुनील, राजन ने बताया कि उनका चयन कृषि कार्य की मशीनों व मोटर पार्ट्स को बनाने के लिए किया गया। पहले 15 हजार व रहने के लिए कमरा देने की बात कहीं गई है। इस मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ के प्राचार्य अशोक कुमार सहित जितेन प्रसाद, बलदेव, अनिल कुमार, जगदीश चंद्र, सोनवीर सिंह, राजेंंद्र कुमार, नीरज कनौजिया आदि मौजूद रहे।
प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिन छात्रों का चयन किया है उन्हें जल्द ही हरियाणा के विभिन्न शहर में भेजा जाएगा। इन चयनित छात्रों में चित्रकूट के अलावा हमीरपुर, प्रयागराज व बांदा के भी छात्र हैं। इनके अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें