फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 80 लाख से बनी एक किमी सड़क पर 20 गड्ढे

विज्ञापन
सड़क पर हुए गड्ढे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी। गांव अरछा बरेठी से लोखारिया पुरवा की 80 लाख की एक किलोमीटर सड़क डेढ़ साल में ही ध्वस्त हो गई। इस सड़क पर 20 बड़े गड्ढे हैं, छोटे गड्ढे तो अनगिनत हैं। बड़े गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो गए रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के शिवप्रकाश पांडेय, राममूरत पांडेय, विनय, पिंटू, शिवमूरत, राजेंद्र ने बताया कि पूर्व विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की निधि से करीब डेढ़ साल पहले 80 लाख 86 हजार रुपये से इस सड़क का निर्माण कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने कराया था। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 16 सितंबर 2023 को लोकार्पण किया था।
शिवप्रसाद ने बताया कि छह माह बाद ही सड़क पर गड्ढे होने लगे थे। अब हालत यह है कि एक किमी की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी दो पहिया चालकों को होती है जो गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि अब तो सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं है। बताया कि सड़क निर्माण की जांच और मरम्मत के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें