फाइनल जीतने के बाद खुशी जताते स्टेडियम इलेवन के खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। जिला स्टेडियम में बुधवार को अंडर-19 का फाइनल मुकाबला खेला गया। स्टेडियम की टीम ने मास्टर इलेवन को छह विकेट से हराकर फाइनल जीत लिया। पूर्व सांसद ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिए।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर स्टेडियम इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर इलेवन की टीम का कोई बल्लेबाज जम नहीं सका। 20 ओवर के मैच में मात्र 10 ओवर में पूरी टीम सिर्फ 54 रन पर सिमट गई। जवाब में स्टेडियम इलेवन की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। स्टेडियम के खिलाड़ी आशू पटेल को 25 रन बनाने और दो विकेट लेने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।
पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, क्रीडाधिकारी अरविंद सोनकर, कोच फिरोज अंसारी, अंगद सिंह व अख्तर ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत दिए।