फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपीड़ित 20 परिवारों को 19 लाख की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी। रैपुरा थाना अंतर्गत अतरौली गांव में अग्निकांड पीड़ित 20 परिवारों को प्रशासन की ओर से 19 लाख दो हजार रुपये की सहायता खातों में पहुंचाई गई।
विज्ञापन

29 अप्रैल को गांव में आग लगने से लगभग 3 दर्जन घर जल गए थे। उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने से 20 मकान पूरी तरह से जल गये थे। दो मकान आंशिक रूप से जल जले थे। इसमें अग्नि पीड़ितों को दैवी आपदा के अंतर्गत 95 हजार एक सौ रुपये पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई है। बताया कि 22 प्रभावितों में से 16 के खाते का वितरण मिल गया है। उनके खाते में धनराशि भेज दी गई है। छह प्रभावितों के खाते के संबंध में विवरण प्राप्त नहीं हो पाया है। आज शाम तक प्राप्त हो जाएगा।
आग लगने से पीड़ितों के राशन कार्ड, आधार कार्ड, सहित अन्य सामग्री जल गई है। उन्हें बनवाने का कार्य किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि अग्नि पीड़ित परिवार के सदस्यों को मिलकर उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन

सेजवार के जंगल में लगी आग
चित्रकूट। जिले की सीमा से मध्यप्रदेश के चित्रकूट थाना अंतर्गत सेजवार के जंगल में रविवार की सुबह आग लग गई। इससे जंगल के पेड़ पौधे व झाड़ियां जलने लगीं। जंगल के चारों तरफ धुआं के गुबार उड़ रहे हैं। आग करीब दो किमी तक फैल गई। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। ग्रामीण भी सहायता कर रहे है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें