जहरीली सब्जी खाने से तीन की हालत बिगड़ी
सरैंया। रैपुरा थानाक्षेत्र के चर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हालत घर में बनी सब्जी खाने से खराब हो गई। तीनों को उल्टी दस्त के साथ बेहोशी छाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव के शंकर दयाल द्विवेदी के घर में प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम को खाना बनाया गया। सब्जी किसी नए जंगली फल की बनी थी। जिसे खाने के बाद शंकर दयाल समेत सुधा देवी पत्नी राममोहन और पूनम द्विवेदी पत्नी श्याममोहन की हालत खराब हो गई। तीनों उल्टी दस्त के बाद बेहोश होने लगे। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया है। डा.ऋषि कुमार के अनुसार जंगली फल की सब्जी में कुछ जहरीला तत्व होने से नुकसान हुआ है।