फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 15 संक्रमित मिले हैं। मानिकपुर के गांधीनगर में पांच, डोडामाफी में दो, कटैयाडांडी मऊ में एक, तरौंहा के पास भरतपुरी के एक परिवार के चार सदस्य संक्रमित हैं। वहीं रामपुरी में दो और एलआईसी तिराहे के पास शत्रुघ्नपुरी में एक पॉजिटिव केस शामिल है। जिले में अब कोरोना केसों की संख्या 149 हो गई है। एक्टिव केस 42 हैं। सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। इनके रिहाइशी इलाकों को सैनिटाइज कराया गया। बृहस्पतिवार को 12 और शुक्रवार को छह पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में तीन तरह से कोरोना की जांच हो रही है। शुक्रवार की देर रात 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में सात और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें भरतपुरी मोहल्ले के एक परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। बाकी शहर के अलग इलाके के हैं। शनिवार को 265 सैंपल भेजे गए हैं। अब तक 11710 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 9083 की रिपोर्ट आई है। जिले के सभी हॉटस्पॉट को सैनिटाइज कराया गया है। संक्रमितों के परिजनों के सैंपल लिए जा रहे हैं। बैरिकेडिंग कर इलाके को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें