फोटो=4- खादय आपूर्ति कार्यशाला में संबोधन करते व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम सुरक्षित भोजन व बेहतर स्वास्थ्य विषय को लेकर शहर के कृषि भवन में गोष्ठी हुई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सीआर प्रजापति ने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट न की जाए। इस साल 174 नमूनों में से 134 जांच रिपोर्ट मानक अनुरूप नहीं पाई गई। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उप कृषि निदेशक बालगोविंद सिंह ने कहा कि फसलों में रासायनिक खाद का कम से कम प्रयोग करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह ने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए नमक, चीनी व तेलों का प्रयोग कम करें।
लाल जी यादव ने बताया कि भोजन में ताजे फल व अन्य पदार्थों का सेवन किया करना चाहिए। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि शुद्ध दूध उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी आदि मौजूद रहे।