फोटो=2- रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर खड़ी दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। चेन पुलिंग होने से दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहले रुक गई। निश्चित स्थल पर बोगियों के न रुकने से यात्री परेशान हुए। शिकायत पर ट्रेन को बढ़ाकर निश्चित स्थान पर खड़ा किया गया।
चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस रात दस बजे पहुंची। बोगियों के निश्चित स्थान पर यात्री खड़े थे। लेकिन बोगियां अपनी निश्चित स्थान पर नहीं रुकीं। इससे लोग यात्री बच्चों और लगेज लेकर भागने लगे। रेल कर्मचारी भी भागकर गार्ड व चालक के पास पहुंचे। इसी बीच कई यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर शिकायत की। लगभग पांच मिनट बाद ट्रेन फिर आगे बढ़ी और निर्धारित स्थल पर खड़ी हुई। यहां से ट्रेन दस बजकर आठ मिनट पर रवाना हुई।
इस संबंध में स्टेशन मास्टर राजू कुमार ने बताया कि किसी शख्स ने जंजीर खींच दी थी। इससे ट्रेन के कोच निर्धारित स्थल से पहले रुक गए। जंजीर खींचने वाले शख्स की तलाश जीआरपी कर रही है।