चंदौली में जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 35 है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जीत के लिए कुल 18 का आकंड़ा चाहिए। जबकि समाजवादी पार्टी के पास 14 सदस्य हैं। वहीं बीजेपी के पास 08 सदस्य हैं। इसके अलावा 09 निर्दलीय व अन्य है ।
ऐसे में सपा के पास सबसे अधिक सदस्य हैं। सपा के अधिकृत प्रत्याशी तेज नारायण को मिलने वाले वोटों की संख्या सपा से जीते जिला पंचायत सदस्यों की पार्टी के प्रति निष्ठा को तय कर देगी। आखिर अपनी ही पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर क्यों गिरे?
मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। शाम चार बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भाजपा से उम्मीदवार दीनानाथ हैं।