फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना के महराई गांव के समीप धानापुर-डेढ़ावल मार्ग पर बुधवार की शाम पांच बजे अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार वालों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

धानापुर थाना के सिहावल गांव निवासी मोचन यादव का छोटा पुत्र तहसीलदार यादव (25) मजदूरी करता था। बुधवार को किसी काम से सकलडीहा गया था। शाम पांच बजे घर लौटते समय धानापुर डेढ़ावल मार्ग पर महराई गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंचे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में तहसीलदार को धानापुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। तहसीलदार मोचन यादव के दो पुत्रों में दूसरे नंबर पर था। आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में छूट गई और वह मजदूरी कर परिवार की मदद कर रहा था। इस संबंध मे थाना प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि परिवारीजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें