चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र मोहरगंज चौकी अन्तर्गत रामगढ गांव के पास शनिवार की देर शाम देसी शराब के ठेके के सामने अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को पुलिस ने लोगों की सूचना पर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक पिस्टल के साथ एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचन्द्र और क्षेत्राधिकारी जगत नारायण कनौजिया बलुआ थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार सिंह के साथ लाकडाउन का पालन कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा कर रहे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि रामगढ़ गांव के पास देसी शराब के ठेके पर पिस्टल के साथ एक किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी रामगढ़ गांव का अभिषेक कुमार सिंह है। बलुआ थाने में पहले से भी उसके ऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं। सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।