फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किये गये 75 लोगों को घर भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन किए गए 75 लोगों को भेजा घर
विज्ञापन

लगातार एक सप्ताह तक चली जांच के बाद सभी मिले स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर से रविवार को क्वारंटीन हुए 75 लोगों को मुक्त कर उनके घर भेज दिया गया। वहीं सेंटर में 17 लोगों को डाक्टरों की टीम ने अभी भी क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। मुक्त करने से पूर्व सभी लोगों को 28 दिनों तक घरों के अंदर परिवार से दूर रहकर होम क्वारंटीन में रहने की चेतावनी दी गई। इसका फैसला एसडीएम सकलडीहा प्रदीप कुमार, बीडीओ सुशील कुमार मिश्र व सीएचसी अधीक्षक जेपी गुप्ता के नेतृत्व में बनी डाक्टरों की टीम ने किया।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में पिछले एक सप्ताह से कुल 92 युवक रह रहे थे। ये सभी मुंबई से पैदल चलकर धानापुर पहुंचे थे। जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने उनको क्वारंटीन कर दिया था। डाक्टरों की टीम प्रतिदिन उनकी थर्मल स्क्रैनिंग व जांच कर रही थी। एक सप्ताह चली लगातार जांच के बाद 75 को स्वस्थ पाए जाने पर डाक्टरों की टीम ने उन्हें घर भेजने की संस्तुति कर दी। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए अपने-अपने घर को रवाना कर दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान के पति रामशरण यादव सहित डाक्टरों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें