फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद में वाराणसी के युवक की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 19 May 2022 01:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चंदौली जिले के सेमरा गांव में बुधवार  रात बारात में डीजे की धुन पर नाचने के विवाद में वाराणसी के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सेमरा गांव में बुधवार  रात बारात में डीजे की धुन पर नाचने के विवाद में वाराणसी के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


वाराणसी के बड़ी पियरी से बरात जलीलपुर चौकी अंतर्गत सेमरा गाँव में आई थी। पड़ोसी की बरात में शामिल होने के लिए बड़ी पियरी निवासी करन (18) पुत्र शीतल भी आया था। रात 11 बजे बारात लगने के दौरान कुछ लोगों से डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंचा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया और मामला शांत हो गया।

द्वार पूजा के बाद खाना खाने में बराती जुट गए। इसी बीच आठ से 10 की संख्या में युवक पहुंचे और करन को बुलाकर सुनसान स्थान पर ले गए और हमला कर दिया। शोर सुनकर बराती और घराती पक्ष के लोग पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से जख्मी करन को लेकर लोग रामनगर स्थित अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया। सुचना पाकर इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ब्रजेशचंद ने बताया की युवक की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें