फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली में दर्दनाक हादसे, वाहन ने युवक को मारा धक्का, ट्रेन की चपेट में आने से एक की गई जान

Sat, 18 May 2024 11:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: परिवार वाले उसे चकिया रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
चंदौली के अलीनगर थाना का मामला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के अलीनगर थाना के आलमपुर गांव के नहर के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आलमपुर गांव निवासी युवक पीडीडीयू नगर बाजार आया था और रात में घर वापस जा रहा था। 

विज्ञापन


अलीनगर थाना के आलमपुर गांव निवासी शिव यादव (27) पुत्र भोला अपने घर से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर बाजार आया था। शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल से वह घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड पर गांव के समीप नहर पर पहुंचा था कि तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक़्कर मार दी।

वाहन के धक्के से शिव सड़क पर गिरा और सिर में गंभीर चोट आने से अचेत हो गया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। गांव के बाहर टहल रहे लोगों ने सड़क पर अचेत शिव को देखा तो उसे उठाकर पीडीडीयू नगर स्थित  राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल से सेवा निवृत्त भोला यादव के तीन संतान में शिव सबसे बड़ा था। छोटी बहन की शदी हो चुकी है और सबसे छोटा भाई ओमकार अभी पढ़ाई कर रहा है। शिव की लगभग एक वर्ष पहले शादी हुई थी। इस सबंध में अलीनगर थानाध्याक्ष शेषधर पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की  मौत

चंदौली के सदर कोतवाली  के भगवानपुर के समीप शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से नगर निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर आगे के कार्रवाई में जुट गई।

सदर कोतवाली  के भगवानपुर गांव के पास शनिवार की रात रेलवे ट्रैक पार करते समय पंकज (20)  ट्रेन  की चपेट में गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई है। लोगों ने इसकी सूचना  परिजनों को दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।  लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू की है। सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें