फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत; घटना के बाद वाहन छोड़ फरार हुआ चालक

Sat, 10 Aug 2024 11:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक शख्स की जान चली गई। वह बाइक से जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र में शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे थाने ले आई। फिलहाल पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेडुआपुर निवासी चंद्रबाबू (35), बाइक से कहीं जा रहा था। घटना के संबंध में बताया गया कि अलीनगर क्षेत्र स्थित एक निजी लॉन के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने चंद्रबाबू के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। चालक मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। 

अलीनगर पुलिस ने बताया कि पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उक्त पिकअप पर मक्का लदी थी। बताया कि पिकअप चालक फरार है, उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें