फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक चिकित्सा के साथ योग और आयुर्वेद को बढाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आधुनिक चिकित्सा के साथ- साथ योग भी जरूरी है। योग करने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोग रहता है। कोरोना काल में योग करने से बहुत से लोगों की जान बची। ये बातें डीएम डीएम संजीव सिंह ने रेडक्रास सोसायटी एवं नीमा की ओर से चंदासी मस्जिद के पास आयोजित चिकित्सा शिविर और हाइजिन किट वितरण कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम संजीव सिंह ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी एवं नीमा की ओर से इस तरह के कार्यक्रम सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. युगल किशोर राय ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी को जब भी कोई जरूरत पड़ा उनके सहयोग मे नीमा हमेशा सहयोग के लिए खड़ा रहा। जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी वाराणसी डॉ. भावना द्विवेदी ने कहा कि आज जरूरत है आयुर्वेद एवं योग को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दौराप हाइजिन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, नीमा के सचिव डॉ. आर के शर्मा, डॉ. मृत्युंजय प्रसाद, डॉ. स्वामी नाथ, डॉ. एसएन तिवारी, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. एससी श्रीवास्तव, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. मुस्तकीम, डॉ. सुमन लता, डॉ. प्रमिला यादव, डॉ. भूमिका शर्मा, डॉॉ. गोपाल सिंह, डॉ. बलराम गुप्ता, डॉ आरके पांडेय, सतीश जिंदल, इंद्रजीत शर्मा, चंदेश्वर जायसवाल, तेज प्रकाश मलिक रहे। अध्यक्षता डॉ. एसके यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें