फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विधान से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना शनिवार को विधि विधान से की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सादगी पूर्ण तरीके से पूजा की और प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान हुई गोष्ठी में समाज के लोगों से एकजुट होने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

नगर के अलीनगर में इंडियन आयल रोड पर समाज की ओर से मूर्ति स्थापित की गई। पुरोहित को बुलाकर विधि विधान से ब्रह्मपुत्र की पूजा की गई और अभीष्ट की कामना की गई। रविवार की सुबह 11 बजे अलीनगर स्थित नहर में प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। इस मौके पर हुई गोष्ठी में पूजा समिति के संयोजक अभिषेक नारायण ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी कायस्थों के इष्ट देवता और आदि पुरूष हैं। सृष्टि के आरंभ में ही वे ब्रह्मा के सम्पूर्ण काया से प्रकट हुए थे इसी कारण उनके वंशज कायस्थ कहलाते हैं। कायस्थों का शस्त्र कलम है और कलम के बिना कुछ भी सम्भव नहीं। इस मौके पर विपिन कुमार सिन्हा, अमिताभ श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, निशा श्रीवास्तव, बिहारी लाल श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य श्रीवास्तव, बिरेंद्र प्रसाद सिन्हा, पीयूष रंजन, विशेष शील वंदे, प्रकाश कुमार सिन्हा रहे। इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव के मंजूलता मार्ग वृंदावन कॉलोनी में पाप-पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले ,कलम के अविष्कारक भगवान चित्रगुत की पूजा सादगीपूर्ण तरीके से विधि-विधान पूर्वक की गइ। इस अवसर पर शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुत पूजन से कायस्थ समाज में आपसी एकता ,भाईचारे एवम संगठन की भावना ,राष्ट्रीय एकता,अखण्डता और वसुधैब कुटुम्बकम की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर शैलेन्द्र श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, सुजाता, ऐश्वर्या,शौर्य श्रीवास्तव, शुभांश श्रीवास्तव, श्रेयांश श्रीवास्तव रहे। इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नगर के सांस्कृतिक नगर भोगवार स्थित उमा जगत निकेतन में विधि विधान से भगवान की चित्रगुप्त की पूूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, महासचिव सुनील श्रीवास्तव,
अक्षय कुमार श्रीवास्तव, युवा महासचिव विकास श्रीवास्तव, वीरेंद्र वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, गुलाब लाल, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, कृष्णा मोहन श्रीवास्तव, आदित्य नारायण श्रीवास्तव, हरिओम श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन

चकिया/शिकारगंज। कायस्थ समाज के लोगों ने शनिवार को चित्रगुप्त का पूजन किया। इसमें विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम, दवात की पूजा की गई। पूजन के दौरान हरिमोहन लाल श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र लाल, कविन्द्रलाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र लाल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें