फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने मां मुंडेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ने मां मुंडेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
विज्ञापन

मोहनिया। कैमूर स्थित क्षेत्र के सबसे पुराने मां मुंडेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास व लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम से वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। पीएम ने इस दौरान वर्चुअल माध्यम से 87 धर्मस्थलों के विकास का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

मां मुंडेश्वरी मंदिर को देश का प्रथम मंदिर माना जाता है। कैमूर के भारतीय जनता पार्टी कमेटी द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें पीएम ने मंदिर के जीर्णोद्धार व शिलान्यास का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दोरान मां मुंडेश्वरी धाम के परिसर में लगी स्क्रीन पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, सांसद छेदी पासवान, एमएलसी संतोष कुमार सिंह, पूर्व विधायक रिंकीरानी पांडेय, बृजकिशोर बिंद, अशोक सिंह, निरंजन राम व अन्य ने कार्यक्रम देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें