ईद का पर्व नजदीक आते ही बाजार गुलजार होने लगे। हैं। जीटी रोड के किनारे
फुटपाथ पर लगने वाला सोमवारी हाट में खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
ग्रामीण
अंचल से महिलाएं आकर अपने बच्चों के लिए कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है।
पर्व को देखते हुए बाहर से आने वाले दूकानदार कपड़ों की बहुत सी वैरायटी
लेकर आ रहे हैं। सोमवार को दिन भर हाट गुलजार रहा।
मुगलसराय में कई
वर्षो से जीटी रोड के किनारे फुटपाथ पर सोमवारी हाट बाजार लगता है। इस दिन
मुगलसराय में साप्ताहिक बंदी रहती है। जिसका फायदा बाहर से आने वाले
व्यापारी उठा रहे है।
इस त्योहार के अवसर पर यह बाजार और गुलजार हो जाता
है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ती है। ईद का
पर्व दस दिन शेष रह गया है मुस्लमान लोगों में नए कपड़े खरीदने के लिए बाहर
निकलने लगे हैं। हाट बाजार से लेकर बड़ी बड़ी दुकानों में भी अपने पसंद की
कपड़े खरीदने लग हैं।
सोमवार को मुगलसराय में लगे हाट बाजार में एक से एक
कपड़ों का मेल सेल के रूप में लगा हुआ था। ग्रामीण क्षेत्र से महिलाए
खासकर मुस्लिम औरतें अपने बच्चों और परिवार के साथ आए वह अपने पसंदीदा
कपड़ों की खरीदारी की। जीटी रोड के दोनों किनारों पर जीटीआर ब्रिज से लेकर
परमार कटरा तक कपड़े की दुकानें सजी रही। दुकानदारों ने बताया कि ईद का
पर्व नजदीक है।
ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे है।
हमलोग पसंदीदा कपड़े ला रहे हैं ताकि किसी को निराश न होना पड़े। जो कपड़े
की रेंज सस्ते दामों पर मिल जा रही है वह काफी है।