फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

विज्ञापन
जिला अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल में जन्मे बच्चे। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। जिला चिकित्सालय के मातृ व शिशु विंग में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नवजात शिशुओं का वजन में एक से डेढ़ किग्रा का अंतर जरूर है, लेकिन बच्चों की हालत गंभीर होने पर सोमवार की रात इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहाबगंज विकास खंड के हड़ौरा गांव निवासी सोनू पांडेय की पत्नी सुशीला को प्रसव होने पर चार अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था, डॉ. आनंद व डॉ. युसूफ की देख-रेख में सुशीला का आपरेशन किया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. केसी सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सुशीला ने पहले बच्चे को जन्म दिया। पांच-पांच मिनट के अंतराल पर दो अन्य को भी मां ने सर्जरी के जरिए जन्म दिया। शुरुआत में मां की सेहत कमजोर जरूर हुई, लेकिन अब वह अपने बच्चों के साथ बिल्कुल स्वस्थ थी, लेकिन हालत गंभीर होने पर उससे रात को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रवेश यादव ने बताया कि बच्चों के वजन क्रमश: 1.3 किलो,, 1.5 किलो, और 1. 8 किलो था।नवजात शिशुओं को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें