फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार को भगवान भूतभावन के जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल फूल चढ़ाया और अभीष्ट की कामना की। इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं घरों में भी पुरोहितों को बुलाकर रूद्राभिषेक, पार्थिव शिव पूजा आदि कराई।
विज्ञापन

सावन माह के अंतिम सोमवार को पूजा अर्चना के लिए भक्तों में विशेष उत्साह दिखा। सोमवार को सुबह ही भक्त शिवालय में पहुंच गए। भक्तों ने हर हर बम बम शिव शंभू के जयकारे के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया। वहीं व्रती महिलाओं ने भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की और अभीष्ट की कामना की। नगर के कैलाशपुरी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, नई बस्ती, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, अलीनगर, सुभाषनगर, चंदासी, रविनगर के साथ ही रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर स्थित शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। विभिन्न मंदिरों पर भक्तों ने पुरोहितों को बुलाकर रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक कराया। दिन भर शिवालय बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रहे। शाम के वक्त शिवालयों में भगवान शिव का विशेष शृंगार पूजन कर आरती उतारी गई। विभिन्न शिवालयों में जागरण का भी आयोजन किया गया। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विलारीडिह स्थित राम-जानकी शिव मंदिर, नियामताबाद शिव मंदिर, बौरी शिव मंदिर, रोहणा शिव मंदिर, एकौनी शिव मंदिर, महेवा, रेमा, गोधना, चंदाईत, भरछा, अलीनगर विकास खंड परिसर शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए महिला व पुरुषों की भीड़ लगी रही। चहनियां संवाददाता के अनुसार सोमवार को शिवभक्तों का रेला शिवालयों उमड़ पड़ा। क्षेत्र के रामगढ़ अघोराचार्य बाबा कीनाराम, लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्ष्छू ब्रम्ह बाबा, कांवर मां लक्ष्मी महड़ौरी देवी, बलुआ शिव मंदिर, बैराठ गौरीशंकर महादेव मंदिर, सेमई के पुरा स्थित बाड़ेश्वर महादेव मंदिर, खंडवारी गांव स्थित मां खंडवारी देवी, चहनिया रामेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें