सोनहन थाना क्षेत्र के सैथा मोड़ के पास शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बेल्डी गांव निवासी संतोष पासवान की पत्नी संगीता देवी अपने बहन के यहां रुद्रवार कला गांव गई हुई थी । शनिवार को वहां से लौटने के दौरान वह मोटरसायकिल से गिर। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।