नौगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने शनिवार को विनायकपुर,अमदहां,गोलाबाद तथा बोदलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें तीन अध्यापक अनुपस्थित मिले तथा विद्यालयों पर अध्यापकों की लेटलतीफी की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने अध्यापकों को ससमय विद्यालय पर आने के लिए निर्देशित किया।
लगातार मिल रही शिकायतों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी समय मिलने पर जंगल क्षेत्र के किसी न किसी इलाके में विद्यालयों को चेक करने निकल जाते हैं, जहां पहुंचकर वे छात्रों की उपस्थिति चेक करते हैं और पढ़ाई की गुणवत्ता की भी जांच करते हैं और समय पर उपस्थित ना होने वाले अध्यापकों को भी जरूरत के हिसाब से चेतावनी देते हैं।