बाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक पार कर रही एक वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वार्ड नंबर 9 की निवासी 65 वर्षीय सज्जू अपने बीमार पुत्र को देखने चंदौली स्थित दूसरे आवास पर जा रही थीं। उसके पुत्र कलीम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे वह सैयदराजा मुख्य बाजार से गुजरने वाली रेलवे लाइन पार कर रही थीं, तभी महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं।
सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।