पीडीडीयू नगर। मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बृहस्पतिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड नियामताबाद में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने वाली दो संपर्क मार्गों का शिलान्यास स्थानीय जनता के हाथों कराया। इस दौरान सरने से पीतांबरपुर संपर्क मार्ग 76 लाख 86 हजार रुपये और सिरसी से सरने रामपुर संपर्क मार्ग 91 लाख 24 हजार रुपये के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इन कच्ची सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर प्रधान संतोष प्रजापति, रमेश सोनकर, रामभरोस पटेल, प्रवीण सिंह, पियूष सिंह, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।