फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस लाइन गेट पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, कोतवाल पर लगाई पक्षपात का आरोप

Mon, 19 Sep 2022 12:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के चकिया कोतवाली थाना क्षेत्र के सैदूपुर निवासी नाम अनीता देवी ने सोमवार सुबह  पुलिस लाइन के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया।  
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाल की कार्यशैली से परेशान पीड़िता ने चंदौली पुलिस लाइन के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। माचिस निकालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। नजर पड़ते ही पुलिसकर्मियों ने महिला से माचिस छीन ली। इस प्रकार महिला की जान बाल-बाल बची। महिला  चकिया कोतवाली थाना क्षेत्र के सैदूपुर की निवासी नाम अनीता देवी है।

विज्ञापन


उसने जमीन संबंधी विवाद में चकिया कोतवाल पर पक्षपात का आरोप लगाया। बताया कि पक्षपात से अजीज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला को सुरक्षित रखकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला को बचा लिया गया है। महिला ने जो आरोप लगाए हैं उसपर जांच के लिए सीओ चकिया को निर्देशित किया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें