फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 975 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 21 ग्रामीण और 2 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ - साथ आयुष्मान भारत के अन्तर्गत लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाने एवं कोविड 19 के लक्षणयुक्त मरीजों की भी जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा कुल 975 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं 96 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाने के साथ कोविड हेल्प डेस्क पर 200 मरीजों का परीक्षण व 25 मरीजों का कोविड एन्टीजेन टेस्ट किया गया। किसी भी मरीज की रिपोर्ट पाजिटीव नहीं आयी । मलेरिया के कुल 24 टेस्ट किये गये, जिनमें से किसी भी मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। इसीएमओ डा. युगल किशोर राय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के साथ लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें