सैयदराजा। पंचायत चुनाव में ऐसा कम ही होता है जब जनता दूसरी बार किसी को कुर्सी पर बैठाती है। बरहनी के विकासखंड के छतेम ग्राम पंचायत की जनता ने दोबारा रामभोग मौर्या को प्रधान बनाया है। रामभोग मौर्या की शिक्षा बीए है। वे सबसे पहले 2010 में प्रधान बने और फिर 2021 में जनता ने उन्हें दोबारा चुना है। प्रधान रामभोग मौर्या ने बताया कि गांव की जर्जर नालियों का निर्माण और गांव की साफ-सफाई मेरी प्राथमिकता है।
बरहनी विकासखंड के छतेम गांव की कुल आबादी 5500 है। वहीं यहां मतदाताओं की संख्या 1900 है। गांव में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। लोग सड़क, नाली और सफाई की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ ओर गांव के विकास के अपेक्षा से रामभोग मौर्य को प्रधान बनाया है। कहा कि सर्वप्रथम गांव की साफ-सफाई, जर्जर नालियों का निर्माण तत्काल कराने का काम करूंगा।
छतेम गांव की नालियां खराब हो चुकी हैं। जिससे आम दिनों में भी गलियों में सीवर जमा रहता है। बरसात के दिनों में सीवर पूरी तरह से गलियों में भर जाता है जिससे होकर लोगों को आना-जाना पड़ता है। इस बड़ी समस्या को दूर करने का आश्वासन तो बहुत लोगों ने दिया है पर आज तक कोई इस ओर ध्यान नहीं दे सका।