फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सड़कें क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने सकलडीहा विधानसभा की क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया। कहा कि सड़कें इस क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। उन पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बावजूद इसके सड़कों की मरम्मत व निर्माण नहीं हो रहा है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर मार्ग की दुर्दशा से अवगत कराया। कहा कि यह रास्ता सैकड़ों गांवों के संपर्क प्रमुख मार्ग होने के साथ ही जनपद को गाजीपुर जिले से जोड़ता है। बावजूद इसके पूरी की पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। मारुफपुर के पास सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिसमें ट्रक आदि वाहन फंस जाते हैं। सड़कों पर गड्ढे के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी तरह मुगलसराय-भूपौली-चहनियां मार्ग, अलीनगर-सकलडीहा मार्ग, चंदौली-कैली मार्ग, पड़ाव-भूपौली, पड़ाव-पंचफेड़वा मार्ग तथा सकलडीहा से डेढ़ावल व अमड़ा मार्ग के मरम्मत व नवनिर्माण की जरूरत है। ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो और सड़क हादसे में कमी आए। यह जनहित से जुड़ी एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें