पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म स्थली के विकास से जुड़ी मांगों के समर्थन में लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्य पांच जनवरी से सात दिनों तक शास्त्री पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय रविवार को नगर के सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्म स्थली पार्क में सेवा न्यास के सदस्यों की बैठक में लिया गया।
न्यास के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि शास्त्री जी की पुण्यतिथि से पूर्व पांच जनवरी से 11 जनवरी तक दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक धरना दिया जाएगा। बैठक में शंकर चौहान, पवन शर्मा, राजू यादव, विजय गुप्ता, चंदन सोनकर, बिंदु बिंद, कौशल महमूद, रिंकू रावत रहे। संवाद