फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर काटकर चोरों ने डेढ़ लाख की साड़ी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के तुलसीआश्रम कस्बा में शनिवार की देर रात चोरों ने एक कपड़ा दुकान के शटर गैस कटर से काटकर डेढ़ लाख रुपये मूल्य की साड़ियां चुरा ली। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पीथापुर गांव निवासी लालसाहब की तुलसी आश्रम कस्बा में कपड़ा की दुकान है। रोजाना की तरफ शनिवार की शाम दुकानदार दुकान बंदकर रिश्तेदारी में चला गया। चोरों ने इसकी का फायदा उठाते हुए देर रात को गैस कटर से शटर काटकर लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की दो सौ पीस साड़ियां चुरा ली। रविवार सुबह दुकान का शटर कटा देख कर लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार लाल साहब ने दुकान पर पहुंच कर देखा तो भौचक रह गया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें