फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नौगढ़ वन क्षेत्र में वॉचर पर जंगली सूअर का हमला,

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। नौगढ़ रेंज में मंगलवार की शाम गश्त के दौरान वॉचर पारसनाथ पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। लगभग 5:30 बजे वानादाग प्लांटेशन क्षेत्र से लौटते समय अचानक झाड़ियों से निकले सूअर ने हमला कर दिया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और पारसनाथ दूर जाकर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में जंगली सूअरों की संख्या बढ़ने से पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों पर अब तक पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पारसनाथ रेंज के सबसे सक्रिय और जिम्मेदार कर्मियों में हैं। घटना के बाद विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, झाड़ियों को काटने और वनकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें