फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय बाइक के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के सकलडीहा मोड़ के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में बाइक सवार बच गया और मौके से भाग गया। जीआरपी और आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है और युवक की तलाश में जुुुटी है।
विज्ञापन

चंदौली मझवार स्टेशन के समीप सकलडीहा रोड पर ओवरब्रिज निर्माण चल रहा है। इस दौरान वाहनों का आवागमन बंद है, बावजूद इसके शनिवार को एक युवक रेलवे ट्रैक किनारे पहुंचा और अपनी बाइक को पार कराने लगा। इस बीच ट्रेन आ गई और युवक की गाड़ी रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इस बीच ट्रेन करीब आता देख युवक ने अपनी बाइक ट्रैक पर छोड़ दी और भागकर अपनी जान बचाई। वहीं तेज रफ्तार ट्रेन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई और ट्रेन की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग क्षतिग्रस्त बाइक को निहारते रहे। वहीं युवक मौके से फरार हो गया। इस बीच जीआरपी व आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें